वित्त मंत्रालय ने जिंदल स्टेनलेस की शिकायत पर स्टेनलेस स्टील बनाने के काम आने वाले कुछ मध्यवर्ती उत्पादों के चीन से सस्ते आयात से बाजार में कथित गड़बड़ी की जांच शुरु की है।
घरेलू उत्पादकों को संरक्षण की मांग करते हुए कंपनी ने हाल ही में रक्षोपाय महानिदेशालय :डीजीएस: में शिकायत की कि चीन से स्टेनलेस स्टील के उत्पादों का आयात बढ़ने से भारतीय बाजार में गड़बड़ी पैदा हो रही है।
राजस्व विभाग के तहत आने वाले डीजीएस के पास आयात बढ़ने के कारण घरेलू उद्योग के लिए बाजार में होने वाली गड़बड़ी की जांच करने और बचाव शुल्क की सिफारिश करने का अधिकार है।
उद्योग पिछले चार साल से चीन से कच्चे माल के आयात पर बचाव शुल्क लगाने की मांग कर रहा है।
भाषा