IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार मुख्यमंत्री ने अधिकार रैली के लिए मंत्रियों को दी तैयारी की जिम्मेदारी
'

मुख्यमंत्री ने अधिकार रैली के लिए मंत्रियों को दी तैयारी की जिम्मेदारी

PTI

- July,08 2012 6:05 AM IST

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कोल लिंकेज आवंटन और अन्य मांगों के लिए प्रस्तावित छह नवंबर की अधिकार रैली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जदयू के मंत्रियों को तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी।

गांधी मैदान में होने छह नवंबर को होने वाली अधिकार रैली के लिए जदयू ने अपनी ताकत झोंक दी है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ने जदयू के नेताओं के साथ बैठक की थी। बीते सोमवार को नीतीश ने कहा था कि बिहार की हकमारी के विरोध में गांधी मैदान के बाद नयी दिल्ली में जदयू का विरोध प्रदर्शन होगा।

एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और जदयू नेताओं की बैठक में नीतीश कुमार ने अधिकार रैली को लेकर आज भी व्यापक विचार मंथन किया और मंत्रियों को जिलों में तैयारी समिति का प्रभारी बनाया।

जदयू नेता और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने बताया, मुख्यमंत्री ने जदयू के 17 मंत्रियों को जिला स्तर पर तैयारी समिति के कार्यक्रम और बैठक के लिए प्रभार दिये गये। व्यापक कार्यक्रम के लिए तारीख तय की गयी।

उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों को 10 जुलाई से 20 जुलाई के भीतर अपने अपने प्रभार वाले जिलों में जिला तैयारी समिति की बैठक कर आयोजन पूरा कर लेने का निर्देश मिला है। इसके बाद इन जिलों में 21 से 30 जुलाई तक प्रखंड स्तर की बैठक होगी।

रजक ने बताया कि नौ से 30 अगस्त तक अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर और पूरे सितंबर माह जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित होंगे। राज्य में 38 जिले हैं और कुछ मंत्रियों को दो और तीन जिलों का प्रभार भी मिला है।

श्याम रजक को पटना, भोजपुर तथा बक्सर जिले का प्रभार मिला है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST