विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार फार्मा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रु का वीसी कोष जल्द
'

फार्मा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रु का वीसी कोष जल्द

PTI

- July,08 2012 6:03 AM IST

सरकार ने आज कहा कि फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहन देने के लिए वह 2,000 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड स्थापित करने पर विचार कर रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया, हम दवा उद्योग के लिए 2,000 करोड़ रुपये के एक वेंचर कैपिटल फंड के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। हम इसके लिए एक्जिम बैंक के साथ बातचीत कर रहे हैं।

शर्मा यहां उद्योग के प्रतिनिधियों व सरकार के सचिवों के साथ दवा क्षेत्र की समीक्षा कर रहे थे।

शर्मा के साथ एक बैठक में दवा उद्योग के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरियां लेने में आ रही समस्या जैसे मुद्दे उठाए।

मंत्री ने कहा कि उद्योग की सभी चिंताओं पर सचिवों की एक समिति द्वारा चर्चा की जाएगी। समिति में वाणिज्य सचिव, डीआईपीपी सचिव और डीसीजीआई भी शामिल होंगे।

मात्रा के लिहाज से भारत दवाओं का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है और दवा उद्योग सालाना 15..20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST