पटना, चार जुलाई :भाषा: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में देवकुली स्थित एक स्टील फैक्टरी के मजदूर की मौत के बाद नाराज परिजनों ने मुआवजे और मामले की जांच को लेकर आज हंगामा और सड़क जाम किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाइनेक्स :रिपीट पाइनेक्स: स्टील इंडस्ट्रीज नामक कंपनी की फैक्टरी में कार्यरत रामाशीष राम :45: नामक एक मजदूर की कल रात हादसे में मौत के बाद नाराज परिजनों ने आज हंगामा किया।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने कुछ देर के लिए फैक्टरी में काम बाधित किया। बाद में नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ देवकुली चौक के पास पटना बिहटा मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम किया। अभी यातायात सामान्य है।
सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्रष्टया लगता है कि हाइड्रोसिल से पीडि़त मजदूर के अंडकोष में चोट लगने से मौत हुई है। मामले की छानबीन जारी है। अभी तक इस संबंध में किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।
उन्होंने बताया कि मृतक बहपुरा गांव का रहने वाला था। परिजनों की लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
भाषा राय