IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार जमाते इस्लामी ने पर्यटकों को चेतावनी दी : छोटे कपड़े न पहनें
'

जमाते इस्लामी ने पर्यटकों को चेतावनी दी : छोटे कपड़े न पहनें

PTI

- July,08 2012 5:43 AM IST

जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक धार्मिक संगठन जमात..ए...इस्लामी ने घाटी आने वाले पर्यटकों को छोटे कपड़े नहीं पहनने को कहा है। संगठन ने इसका पालन नहीं होने पर नतीजा भुगतने की धमकी दी है।

राजनीतिक धार्मिक संगठन जमात ने कल यहां एक बयान में कहा, कुछ सैलानी खासकर विदेशी मिनी स्कर्ट और अन्य आपत्तिजनक पोशाक में दिखते हैं जो स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति के खिलाफ है। यह नागरिक समाज में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

पिछले दो साल में कश्मीर घाटी में पर्यटकों की संख्या में बढोतरी हुयी है। पिछले साल करीब 15 लाख पर्यटक आए थे और इस साल अब तक पांच लाख से ज्यादा पर्यटक आ चुके हैं।

जमात ने राज्य पर्यटन विभाग से कहा है कि वह पर्यटकों को स्थानीय परंपराओं का सम्मान करने के लिए कहे।

उन्होंने कहा है यह विभाग के अधिकारियों का कर्तव्य है कि वह पर्यटकों को स्थानीय मान्यताओं के बारे में बताए। ऐसा नहीं होने पर उन्हें गुस्सा झेलना पड़ सकता है। अतिथियों को मेजबान की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

जमात ने कहा है, केवल आर्थिक फायदे के लिए कोई देश अपनी नैतिकता और मान्यताओं से समझौता नहीं कर सकता।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST