सरकार निर्यात बढ़ाने के लिए जल्द ही बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य
वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ैहम बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को समाप्त करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस संदर्भ में एक अधिसूचना जल्द ही जारी की जायेगी। ै
इस वर्ष शुरु में सरकार ने बासमती चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य 900 डालर प्रति टन से कम करके 700 डालर प्रति टन कर दिया था ताकि इसे वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।
निर्यातकों ने कहा कि वे विदेशी बाजारों में 950 डालर प्रति टन के औसत मूल्य पर बासमती चावल की बिक्री कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर बासमती चावल पर एमईपी समाप्त कर दिया जाता है तो यह गैर.बासमती चावल के बराबर माना जायेगा। गैर बासमती चावल अभी 374 से 400 डालर प्रति टन के दायरे में निर्यात किया जा रहा है।
उद्योग सूत्रों के अनुसार सितंबर 2011 में चावल निर्यात से प्रतिबंध उठने के बाद से देश से 42.50 लाख टन गैर..बासमती चावल का निर्यात किया जा चुका है। वर्तमान में गैर..बासमती चावल पर कोई न्यूनतम निर्यात मूल्य तय नहीं है।