बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना अंतर्गत बढहडवा-शिवन गांव में स्थित एक पुल के नीचे गमछा से लटका हुआ एक युवक का शव आज सुबह बरामद किया।
ढाका थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मृतक युवक का नाम उपेंद्र पासवान :28: है और वह बढहडवा-शिवन गांव का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि मृतक के मामा रामकृत पासवान ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद अभियुक्त बनाते हुए अपने भांजे की गला घांेटकर हत्या किए जाने के बाद उसके शव को उक्त पुल से लटकाए जाने की आशंका जतायी।
पुलिस ने पासवान की हत्या भूमि विवाद के कारण किए जाने की संभावना जताते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।