देश में राष्ट्रपति चुनाव के बाद डीजल को नियंत्रणमुक्त करने अथवा प्रति लीटर सब्सिडी निर्धारित करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज करते हुए शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि जब तक कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुरूप मूल्य सूचकांक से नहीं जोडा जाएगा तब तक पार्टी डीजल मूल्य को विनियंत्रित नहीं होने देगी।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष तथा पंजाब के उप..मुख्यमंत्री सुखबीर आदल ने आज यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा, दुनिया भर की सरकारें एक ओर जहां कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दे रही हैं वहीं भारत में कंेद्र सरकार अपनी विभिन्न किसान विरोधी नीतियांे से उनको निचोड़ने पर तुली हुई है।
सुखबीर ने कहा, स्वामीनाथन आयेाग की सिफारिशों के आधार पर जब तक केंद्र सरकार कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य सूचकांक के साथ नहीं जोडती तबतक हम केंद्र को डीजल का मूल्य नियंत्रण मुक्त नहीं करने देंगे।
उन्होंने कहा, इससे पहले भी उन्होंने फर्टीलाइजर सेक्टर को नियंत्रण मुक्त किया था। इसका परिणाम यह हुआ कि छह महीने के भीतर यूरिया की कीमतें बढ़ गयी और डीएपी की कीमत दो गुनी हो गयी है। अब वह डीजल को नियंत्रणमुक्त करने जा रहे हैं इससे कृषि तथा परिवहन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होगी ।
भाषा रंजन