केंद्रीय जांच ब्यूरो
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पूर्व मंत्री एन एस कृष्णैया शेट्टी से भी जांच एजेंसी ने पूछताछ की।
जांच एजेंसी ने यहां पिछले महीने भी अपने कार्यालय में राघवेंद्र, उनके भाई बी वाई विजयेंद्र और येदियुरप्पा के दामाद आर एन सोहन कुमार से पूछताछ की थी।
सीबीआई पहले ही येदियुरप्पा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है और उसने उनके निवास एवं अन्य परिसरों पर छापा मारा गया था। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने उच्चाधिकार समिति की सिफारिश पर जांच का आदेश दिया था जिसका गठन अवैध खनन की जांच के लिए किया गया था।