इस्लामाबाद में संदिग्ध वाहन चोरों ने एक पुलिस जांच चौकी पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई ।
चोरी की कार में घूम रहे एक समूह के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी ने कार को रोकने की कोशिश की थी ।
अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार लोगों ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई ।
चोर कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए । इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।