खेलों को बढ़ावा देने की कवायद के तहत तमिनाडु सरकार ने इस शिक्षा सत्र से इंजीनियरिंग प्रवेश में खेल कोटा के अंतर्गत आज सीटें 100 से बढ़ाकर 500 करने का फैसला किया।
आधिकारिक विग्यप्ति के मुताबिक खिलाडि़यों और खेल प्रतियोगिताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री जयललिता ने 2012...13 सत्र से इंजीनियरिंग प्रवेश की काउंसिलिंग के दौरान सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 500 करने का फैसला किया है।
सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और जीतने वाले खिलाड़ी इन 500 सीटों में प्रवेश के पात्र होंगे।