नरेला में स्लम वासियों को आवंटित किए गए एक इमारत के ढ़हने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक दस साल की लड़की शामिल है। इमारत आज दोपहर में तब ढ़ही जब इसके उपरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था।
मजदूर इस इमारत के छत पर उपरी मंजिल के निर्माण में लगे थे जब इमारत की निचली मंजिल की छत ढ़ह गयी।
इस हादसे में पांच मजदूर और इमारत के नीचे से गुजर रहे दो लोग घायल हो गए। घायलों को राजा हरिचंद्र अस्पताल ले जाया गया।
भाषा