India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार सादिक को मारने की साजिश का हिस्सा था पत्रकार तिरोडकर :सीबीआई
'

सादिक को मारने की साजिश का हिस्सा था पत्रकार तिरोडकर :सीबीआई

PTI

- July,07 2012 4:33 AM IST

वर्ष 2003 में हुए सादिक जमाल मुठभेड़ कांड की जांच कर रही सीबीआई ने आज दावा किया कि जिस मुठभेड़ में लश्कर..ए..तैयबा के कथित सदस्य जमाल की मौत हो गयी थी वह एक साजिश का हिस्सा थी और इसमें मुुंबई के एक अखबार में पत्रकार रहे केतन तिरोडकर ने भूमिका अदा की थी।

मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक एस के राठी ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश से तिरोडकर की सात दिन की रिमांड की मांग की और कहा, सादिक के साथ मुठभेड़ एक साजिश थी और तिरोडकर उसका हिस्सा था जैसा कि उसने खुद कबूल किया है।

तिरोडकर को अपराध में कथित तौर पर शामिल होने के मामले में कल गिरफ्तार किया गया था।

राठी ने कहा, हमें तिरोडकर से पता लगाना है कि साजिश में और कौन शामिल था और इसमें गुजरात पुलिस की संलिप्तता के बारे में वह क्या जानता है।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश एच एस खुतवाद ने सीबीआई को तिरोडकर को पूछताछ के लिए 12 जुलाई तक हिरासत में रखने की इजाजत दे दी।

तिरोडकर को आईपीसी की धाराओं 120 बी, 114, 345, 365 और 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

भावनगर के रहने वाले सादिक जमाल को 13 जनवरी, 2003 को अहमदाबाद में गुजरात पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया जात है। पुलिस ने तब आरोप लगाया था कि वह लश्रक..ए...तैयबा का सदस्य था और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विहिप नेता प्रवीण तोगडि़या को मारने के मिशन पर था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST