सीमित गतिविधियों के बीच खुदरा मांग में आई तेजी के कारण दिल्ली के थोक दलहन बाजार में आज मसूर और इसकी दालों की कीमत में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आई।
हालांकि सीमित सौदों के बीच अन्य दलहनों की कीमतों में सीमित दायरे में उतार चढ़ाव आया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि खुदरा मांग में तेजी के कारण मसूर और इसकी दालों की कीमत में तेजली आई।
राष्ट्रीय राजधानी में मसूर छोटी और बोल्ड की कीमत 25..25 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 3,500..3,800 रुपये और 3,650..3,900 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।
मसूर की दाल स्थानीय और बेहतरीन क्वालिटी की कीमत 50..50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 4,500..4,600 रुपये और 4,600..4,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।