India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार पिंकी मामला: बंगाल सरकार ने जानकारी नहीं होने की बात कही
'

पिंकी मामला: बंगाल सरकार ने जानकारी नहीं होने की बात कही

PTI

- July,07 2012 4:23 AM IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक के हिरासत में अपने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने और न्याय की गुहार लगाने के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। विधानसभा में मामले के अदालत के विचाराधीन होने के कारण विपक्ष को इसे उठाने की अनुमति नहीं दी गयी।

राज्य के खेल मंत्री मदन मित्रा ने हिरासत के दौरान प्रमाणिक के उत्पीड़न के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुझे पिंकी प्रमाणिक के परिवार या किसी भी खेल संगठन से इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी ने भी मुझसे इस बारे में बात नहीं की या मुझे इसके बारे में नहीं लिखा।

हालांकि मंत्री ने कहा कि वह मामले पर निगाह रख रहे हैं।

पिंकी को अलग सेल में रखे जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि पिंकी को महिलाओंं के वार्ड में रखा जाना चाहिए या नहीं इस बारे में पुलिस फैसला करेगी।

विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्रा ने विधानसभा की लॉबी में कहा कि विपक्ष इस मामले को विधानसभा में उठाना चाहता था लेकिन मामले के अदालत के विचाराधीन होने की वजह से विपक्ष की मांग खारिज कर दी गयी।

उन्होंने कहा, यहां स्पष्ट तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है। हालांकि मुख्यमंत्री की मामले को साजिश बताने की आदत है, लेकिन पिंकी के मामले में पूरी तरह मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ हैा

उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने भी मानवाधिकारों के उल्लघंन की बात कही है।

राज्य मानवाधिकार आयोग ने चार जुलाई को गृह, स्वास्थ्य और पुलिस विभागों को पिंकी के साथ पुलिस हिरासत में हुए अमानवीय उत्पीड़न की जांच करने और दो हफ्तों में इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST