India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं :संगमा
'

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं :संगमा

PTI

- July,07 2012 12:03 AM IST

भाजपा समर्थित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पी ए संगमा ने आज कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं है।

19 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से प्रचार करने यहां आये संगमा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की राह आसान नहीं है।

संगमा ने कहा, भारत का राष्ट्रपति ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो दृष्टिहीन, मूक और बधिर नहीं हो। भारत का राष्ट्रपति सोचने और काम करने वाला होना चाहिए।

उन्होंने संप्रग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी पर भी निशान साधा।

संगमा ने कहा कि वह चुनाव से पहले मुखर्जी से बहस करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने इसे खारिज कर दिया।

संगमा के साथ यहां एक समारोह में मंच पर मौजूद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेदाग छवि वाला नेता और लोकसभा का महान अध्यक्ष कहा।

मोदी ने कहा कि चमत्कार हो सकता है और संगमा देश के शीर्ष पद पर काबिज हो सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST