India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार कोवरमैन्स ने नेहरू कप के लिये 37 संभावित खिलाडि़यों की घोषणा की
'

कोवरमैन्स ने नेहरू कप के लिये 37 संभावित खिलाडि़यों की घोषणा की

PTI

- July,06 2012 6:53 PM IST

राष्ट्रीय कोच विम कोवरमैन्स ने 23 अगस्त से शुरू होने वाले नेहरू कप फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारियों के लिये लगने वाले अभ्यास शिविर के लिये 37 खिलाडि़यों को चुना है ।

हाल में मस्कट में समाप्त हुई एएफसी अंडर 22 चैम्पियनशिप में भारत की ओर से खेलने वाले सात खिलाडि़यों को भी इस शिविर में शामिल किया गया है ।

खिलाड़ी 27 जुलाई को शिविर में पहुंचेंगे ।

कोवरमैन्स ने मस्कट में एएफसी अंडर 22 चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन देखा था और अंडर 22 टीम से सात खिलाडि़यों को चुना ।

स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ और मननदीप सिंह के अलावा मिडफील्डर लालरिंडिका राल्टे, मिलन सिंह, एलविन जार्ज, शौविक घोष और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को 37 खिलाडि़यों की सूची में शामिल किया गया है ।

कोवरमैन्स ने कहा, नेहरू कप की तैयारियों की शुरूआत के लिये खिलाडि़यों को चुनकर खुश हूं और सहयोगी स्टाफ के साथ उनके साथ अभ्यास करने के लिये उत्साहित हूं ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST