उत्तर प्रदेश के आजमगढ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह पंचायत के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मसूद पटरी गांव में हो रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें 50 वर्षीय फूलचन्द्र की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।