IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार फिला ने सहवाग को ब्रांड दूत बनाया
'

फिला ने सहवाग को ब्रांड दूत बनाया

PTI

- July,03 2012 5:04 PM IST

इटली के प्रतिष्ठित खेल और लाइफ स्टाइल ब्रांड फिला ने भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को देश में अपना पहला ब्रांड दूत बनाया है।

वर्ष 1911 में उत्तरी इटली के एक छोटे शहर बिएला में अस्तित्व में आए फिला ने सहवाग के साथ तीन साल का करार किया है। यह प्रतिष्ठित कंपनी इससे पहले ब्योन बर्ग, जान मैकेनरो, बोरिस बेकर और किम क्लाइस्टर्स जैसे स्टार टेनिस खिलाडि़यों के अलावा विम्बलडन और फार्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर के साथ भी जुड़ी रही है। कंपनी आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की प्रायोजक भी रही है।

फिला इंडिया के सीईओ राजीव बजाज ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और जब ब्रांड दूत नियुक्त करने का फैसला किया गया तो क्रिकेटर स्वाभाविक पसंद था।

उन्होंने कहा, सहवाग देश में काफी लोकप्रिय हैंं और वह विश्व रिकार्ड धारक भी हैं इसलिए हमने उन्हंे चुना।

सहवाग ने भी इस प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, यह कंपनी बोरिस बेकर और माइकल शूमाकर जैसे महान खिलाडि़यों के साथ जुड़ी रही है इसलिए इस कंपनी के साथ जुड़ने पर मुझे गर्व है जिसका इतिहास 100 बरस से भी अधिक का है जो भारत को स्वतंत्र हुए समय से भी अधिक है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST