, तीन जुलाई
श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष 01 जून से 30 जून तक प्रदेश में कुल लगभग 320 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कुल 271 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई थी। गौरतलब है कि इस वर्ष जून माह में पिछले वर्ष की तुलना में 49 करोड़ यूनिट अधिक बिजली आपूर्ति हुई।
श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में मानसून समय पर :न: आने के कारण गर्मी से घरेलू बिजली खपत निरंतर बढ़ रही है, उसके बावजूद भी बिजली आपूर्ति बढ़ाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्वयं के स्रोतों के अतिरिक्त, बाहरी स्रोतों से भी बिजली उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को उनके लिए निर्धारित अवधि में सतत बिजली आपूर्ति हो सके।