India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ायी गयी
'

अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ायी गयी

PTI

- July,06 2012 5:03 AM IST

दिल्ली की एक अदालत ने हथियारों की दलाली के आरोप में गिरफ्तार व्यवसायी अभिषेक वर्मा और उनकी रोम मूल की पत्नी अंसिया नेसकु की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी।

वर्मा पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर स्विटजरलैंड की हथियार कंपनी रीनमेटल एयर डिफेंस एजी :आरएडी: को भारत सरकार की ओर से काली सूची में डाले जाने की कार्यवाही रुकवाने के लिए पांच लाख 30 हजार डालर रिश्वत लेने का आरोप है। सरकार ने आयुध कारखाना बोर्ड घोटाले के बाद यह कार्यवाही शुरू की थी।

विशेष सीबीआई :केंद्रीय जांच ब्यूरो: न्यायाधीश संजीव जैन ने एजेंसी की ओर से आज यह कहे जाने पर कि मामले की जांच अभी जारी है, आठ जून को गिरफ्तार किए गए वर्मा और उनकी पत्नी की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी।

यह मामला आज विशेष सीबीआई न्यायाधीश तलवंत सिंह के पास से विशेष न्यायाधीश संजीव जैन को हस्तांतरित कर दिया गया।

सुनवायी के दौरान अदालत ने कहा, अदालत इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकती कि आधुनिक विश्व में भ्रष्टाचार बहुत ही जटिल तंत्र बन गया है, जिसके कई मामलों में वैश्विक प्रभाव और आयाम हो सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST