जनता दल यूनाइटेड ने आज पेट्रोल पंप और रसोई गैस डीलरशीप के आवंटन में अन्य पिछड़ा वर्ग
पार्टी नेता शरद यादव ने यहां कहा कि बिना किसी दवाब और प्रचार के नीति में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है । सरकार का यह फैसला जदयू के सामाजिक लक्ष्य के अनुरूप है । पुरानी व्यवस्था में भेदभाव की ढेर सारी शिकायतें थीं ।
यादव ने इस महत्वपूर्ण बदलाव के लिए पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी को धन्यवाद दिया ।
जदयू नेता ने टीम अन्ना से कहा कि वे संस्थाओं की अवमानना न न करें साथ ही उन्हें याद दिलाया कि भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सिर्फ राजनीतिक दलों के पास ही ढांचा है ।
टीम अन्ना के चुनाव लड़ने की योजना संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि चुनाव लड़ने या राजनीतिक गइित करने को लेकर किसी पर कोई रोक नहीं है ।