पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम हुई बारिश के दौरान रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये बनाई गयी दीवार तालाब किनारे बने एक मकान पर गिर गयी, जिसकी चपेट में आकर सूबेलाल बंसल, उनकी पत्नी भगवनिया, पुत्री संगीता एवं प्रीति की मौत हो गयी। हालांकि, उनकी एक पुत्री की जान बच गई क्योंकि वह बाजार गयी हुई थी।
सूत्रों के अनुसार शवों को देर रात मलबने से निकाला जा सका। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक...एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।