देहरादून पुलिस ने नेहरू कालोनी क्षेत्र से वाहन चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी के छह वाहन बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि वाहन चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत
कल गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकडा और उनसे जब उनके वाहनों के कागज मांगे
तो वे फर्जी निकले।
सूत्रों के अनुसार, बाद में पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वाहन चोरी का है। उनके पास से चार चौपहिया वाहन तथा दो दोपहिया वाहन बरामद किये गये है।