विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार गाजियाबाद से शुरू होगी होलीकॉप्टर सेवा
'

गाजियाबाद से शुरू होगी होलीकॉप्टर सेवा

PTI

- July,06 2012 4:34 AM IST

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और पवन हंस की योजना परवान चढ़ी तो हाट सिटी से घूमने फिरने के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी।

जीडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में पवन हंस के अधिकारियों से बातचीत हुई है। जीडीए ने पवन हंस का एयरबेस बनाने के लिए महानगर में दो जगह भी तलाश की है। शुक्रवार को पवन हंस के अधिकारी उनका मुआयना करेंगे। एयरबेस बनाने के लिए 25 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन और प्रताप विहार में जगह तलाशी गई है।

यादव ने बताया कि महामाया स्टेडियम के पीछे एक गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा उन्होंने बताया कि स्टेडियम के पीछे और दायीं ओर कुल मिलाकर 80 एकड़ जमीन है। इस जमीन में कुछ पेड़ भी हैं। गोल्फ कोर्स में ये पेड़ भी बने रहेंगे। इसके अलावा और पेड़ भी लगाए जाएंगे।

यादव ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 62 तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार को आगे बढ़ाकर इंदिरापुरम तक लाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन : डीएमआरसी : को प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पहले डीएमआरसी और जीडीए अधिकारियों के बीच इस प्रस्ताव के मसौदे पर चर्चा हो चुकी है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST