India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत, एक घायल
'

मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत, एक घायल

PTI

- July,06 2012 4:25 AM IST

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पास बेलहवां गांव में तिरहुत नहर के समीप एक मगरमच्छ के हमले में आज एक महिला की मौत हो गयी और एक अन्य किशोरी घायल हो गयी।

जिला वन पदाधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान एक मगरमच्छ के हमले में बेलहवां गांव के श्रीकिशुनराम की पत्नी मराछी देवी :40: की मौत हो गयी, जबकि मदनराम की पुत्री रीना कुमारी :14: घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत है कि तिरहुत नहर क्षेत्र से मगरमच्छ निकलकर खेत में आ गया है। वहां काम कर रही महिला पर हमले में महिला की मौत हो गयी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

नंदकिशोर ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायल को इलाज के लिए मदद दी जाएगी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST