पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पोस्टल पार्क इलाके में एक महिला से चेन छिनतई के प्रयास में पुलिस ने चार अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ आज गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृत राज ने बताया कि पोस्टल पार्क के पास एक महिला की चेन छिनैती के दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटी गयी एक मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुकेश कुमार, सुमित कुमार, भोला उर्फ राजीव और दीपक उर्फ पगलवा के रूप में हुई है। छिनैती के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने के कारण पुलिस चारों को गिरफ्तार कर लिया।