विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार छत्तीसगढ़ की मुठभेड़ सही थी : चिदंबरम
'

छत्तीसगढ़ की मुठभेड़ सही थी : चिदंबरम

PTI

- July,05 2012 8:23 PM IST

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 27...28 जून की रात माओवाद विरोधी अभियान के विवादों में फंसने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने आज दावा किया कि मुठभेड़ सही थी । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई निर्दोष व्यक्ति मरा है तो इसका उन्हें खेद है ।

चिदंबरम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारे पास 16...17 लोगों के नाम हैं । हम उनके नाम जानते हैं । उनकी उम्र जानते हैं । कम से कम तीन से चार के आपराधिक रिकार्ड रहे हैं । उनके विगत रिकार्ड स्पष्ट रूप से वाम चरमपंथ से जुड़े रहे हैं । ये सभी तथ्य सही मुठभेड़ की ओर इशारा करते हैं ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह अगर जांच कराना चाहते हैं तो वह पूरी तरह से स्वतंत्र हैं । सीआरपीएफ के महानिदेशक ने कहा कि छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है । सीआरपीएफ के छह जवान मारे गए ।

बहरहाल चिदंबरम ने कहा, गोलीबारी में अगर कोई निर्दोष मारा गया है तो उन्हें गहरा दुख है ।

गृह मंत्री ने कहा, निर्दोष या किसी बच्चे को मारने की हमारी कोई मंशा नहीं है । लेकिन यह मुठभेड़ का मामला है जहां सुरक्षा बलों को जान गंवानी पड़ती है । उन्होंने गोलीबारी का जवाब दिया और दूसरे पक्ष को जान गंवानी पड़ी ।

उन्होंने कहा, सुरक्षा बल जब गोलीबारी का जवाब देते हैं और दूसरे पक्ष को मार गिराते हैं तो आप उसे फर्जी मुठभेड़ कहते हैं । और जब वे जवाब नहीं देते हैं तो आप उन्हें अक्षम बताते हैं ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST