विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार मोदी और मंत्रीपरिषद के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
'

मोदी और मंत्रीपरिषद के खिलाफ अवमानना याचिका दायर

PTI

- July,05 2012 5:15 AM IST

मछली पकड़ने के करार से संबंधित 400 करोड़ रुपयों के घोटाले में राज्यपाल की मंजूरी लिए बिना कैबिनेट मंत्री पुरूषोत्तम सोलंकी पर मुकदमा चलाने के आवेदन को नामंजूर करने लिए आज मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री परिषद के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गयी। अदालत ने इसके लिए मोदी सरकार को राज्यपाल की मंजूरी लेने का निर्देश दिया था।

उच्च न्यायालय ने 30 मार्च को दिए गए अपने आदेश में गुजरात सरकार से सोलंकी पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 19 के तहत मुकदमा दर्ज करने से संबधित फैसला लेने के लिए राज्यपाल से मंजूरी लेने के लिए कहा था। अदालत ने कहा था कि राज्यपाल को मंत्री परिषद के सहयोग और सलाह से इसपर अंतिम फैसला लेने का अधिकार है।

याचिककर्ता इसहाक मराडिया के वकील राजेश मांकड़े ने कहा, लेकिन राज्यपाल कमला बेनीवाल को दरकिनार करते हुए मोदी और मंत्री परिषद ने 29 जून को मंजूरी से संबंधित आवेदन को खारिज कर दिया।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST