IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार फसीह को भारत लाने के कदम उठाएंगे : चिदंबरम
'

फसीह को भारत लाने के कदम उठाएंगे : चिदंबरम

PTI

- July,05 2012 4:44 AM IST

केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिंदबरम ने आज कहा कि बेंगलूर और दिल्ली विस्फोटों के आरोपी आतंकवादी फसीह मोहम्मद को सउदी अरब में पकडा गया है और उसे भारत लाने के कदम उठाये जाएंगे ।

कर्नाटक और नयी दिल्ली में आतंकवादी वारदात के सिलसिले में फसीह भारत में वांछित है । चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह आतंकवादी सउदी अरब में पकडा गया है और सरकार उसे भारत लाने के उपाय करेगी ।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: संभवत: फसीह को लेने के लिए एक टीम सउदी अरब भेजेगी ।

सूत्रों ने बताया कि पेशे से इंजीनियर फसीह बेंगलूर के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में विस्फोट में कथित रूप से शामिल था । बताया जाता है कि दिल्ली की जामा मस्जिद में गोलीबारी की घटना में भी उसका हाथ था ।

उन्होंने बताया कि सउदी अरब के अधिकारियों ने फसीह को इंटरपोल के रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बाद हिरासत में लिया । वहां के अधिकारियों ने भारत की संघीय एजेंसी को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है । सीबीआई के आग्रह पर ही फसीह के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हुआ था ।

यदि भारतीय अधिकारी फसीह के प्रत्यर्पण में सफल हो गये तो आतंकवाद रोधी एजेंसियों के लिए यह लगातार दूसरी जीत होगी । इससे पहले वे लश्कर ए तयबा के आतंकवादी और मुंबई में 2008 के आतंकी हमले के वांछित आरोपी अबू जंदल को भारत लाने में सफल रहे थे ।

भाषा अमृत

अमृत नरेश एकता दि31

07041545 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST