India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार उच्च न्यायालय ने नहीं दी रमेश सिप्पी को राहत
'

उच्च न्यायालय ने नहीं दी रमेश सिप्पी को राहत

PTI

- July,05 2012 4:33 AM IST

बंबई उच्च न्यायालय ने एकल न्यायाधीश के एक अंतरिम आदेश के खिलाफ फिल्मकार रमेश सिप्पी की याचिका को खारिज कर दिया। अंतरिम आदेश में सिप्पी को अल्टामाउंट रोड पर एक फ्लैट के सिलसिले में कोर्ट रिसीवर नियुक्त करने से या उनके भाई सुरेश को उन्हें अंतरिम मुआवजा देने का आदेश देने से मना कर दिया गया था।

मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत इस समय राहत देने के लिए तैयार नहीं है।

रमेश सिप्पी ने अपने भाई के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था और दक्षिण मुंबई के आलीशान अल्टामाउंट रोड इलाके की श्री विजया भवन सोसायटी में 20 करोड़ रुपये कीमत के 2,500 वर्ग फुट वाले एक फ्लैट पर अपना दावा किया था।

दोनों भाइयों के बीच दो साल पहले उनकी मां के निधन के बाद विवाद शुरू हुआ था। रमेश ने सुरेश और उनके बेटों पर फ्लैट में अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने अदालत से अनुरोध किया था कि संपत्ति के लिए उन्हें रिसीवर बनाया जाए या सुरेश सिप्पी को घर के किराये से होने वाली आय के एवज में मुआवजा देने का आदेश दिया जाए।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST