IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार फ्रांस बिहार में शिक्षा, उर्जा एवं आतिथ्य के क्षेत्र में निवेश को इच्छुक
'

फ्रांस बिहार में शिक्षा, उर्जा एवं आतिथ्य के क्षेत्र में निवेश को इच्छुक

PTI

- December,04 2013 10:03 PM IST

बिहार के तीन दिनों के अपने दौरे के आज अंतिम दिन भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांकोइस रिचर ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके देश की कंपनियों के लिए बिहार में शिक्षा, उर्जा और आतिथ्य के क्षेत्र में अपनी आर्थिक उपस्थिति दर्ज कराने की काफी संभावना है।

अपनी बिहार यात्रा के क्रम में कल शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के साथ बिहार के व्यापार और वाणिज्यिक संगठनों से विस्तृत बैठक करने के बाद कहा कि वे भारत में मौजूद फ्रांस की 350 कंपनियों से बिहार को अपना पडाव बनाने को लेकर बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत में फ्रांस का निवेश करीब 18 बिलीयन अमेरिकी डालर है। उत्पादन, अॅाटोमोबाईल, सीमेंट, यांत्रिकी अभियंत्रण और सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली फ्रांस की करीब 350 कंपनियों ने भारत के तमिलनाडू, महाराष्ट्र, एनसीआर और गुजरात राज्यों ने निवेश कर रखा है।

रिचर ने कहा कि फ्रांस के शिक्षण संस्थान छात्र और शिक्षकों के स्तर पर विचार के आदान-प्रदान के लिए नालंदा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय और पटना के नेशनल इंस्टिच्यूट अॅाफ टेक्नॅालॅाजी को चिंहित किया गया है।

रिचर ने बिहार में शिक्षा, उर्जा और आतिथ्य के क्षेत्र में अपनी अधिक भूमिका की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि फ्रांस के शिक्षण संस्थान बिहार के छात्रों और शिक्षकों के स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और इसके लिए बिहार के नालंदा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय पटना के नेशनल इंस्टिच्यूट अॅाफ टेक्नॅालॅाजी को चिन्हित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST