सूत्रों के अनुसार भोंगा :बरगी: गांव निवासी रवि पटेल :29: पावर संयंत्र के लिए बॉयलर लगाने वाली कंपनी सुनील हाईटेक प्रायवेट लिमिटेड में कार्यरत था। आज दोपहर रवि पटेल बॉयलर में कार्य करने के बाद भोजन अवकाश के लिए जब नीचे उतर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से वह लगभग 10 फुट की उंचाई से नीचे आ गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
बताया गया है कि संयंत्र प्रबंधन ने तत्काल घायल कर्मचारी रवि पटेल को उपचार के लिए जबलपुर ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
घंसौर के नगर पुलिस निरीक्षक सी के तिवारी ने बताया कि संयंत्र प्रबंधन की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा मामले में विवेचना की जा रही है।