भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत करने आये यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरा मोर्चा जरूर बनेगा और सपा के समर्थन के बगैर केन्द्र में कोई भी दल या गठबंधन सरकार नहीं बना सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के चुनावी जंग में उतरने से सपा को फायदा होगा। हालांकि इस बारे में विस्तार से बताने के आग्रह पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
जौनपुर लोकसभा सीट पर पुराने प्रत्याशी के. पी. यादव को बदलकर पारसनाथ यादव को टिकट दिये जाने को लेकर विरोध के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का हक बनता है और उनकी मांग जायज है। उस पर विचार किया जाएगा।