कृष्णा नगर विधानसभा सीट से अपना वोट डालने के बाद हर्षवद्र्धन ने कहा, मैं आपको स्पष्ट तौर पर बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस और दिल्ली की राजनीति में नये खिलाड़ी से भाजपा बहुत आगे हैं। मुझे हमारी जीत का 100 प्रतिशत विश्वास है। मुझे लगता है कि हमारे वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगा सकता।
इन दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि त्रिकोणीय मुकाबले की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, वद्र्धन ने कहा, अगर कोई मुकाबला या स्पर्धा है और वह कांग्रेस और नयी पार्टी के बीच :दूसरे स्थान के लिए: है।
भाषा