IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार कश्मीर पर भारत के रूख में गंभीरता की कमी दिखती है: शरीफ
'

कश्मीर पर भारत के रूख में गंभीरता की कमी दिखती है: शरीफ

PTI

- December,04 2013 12:43 AM IST

इस्लामाबाद, 3 दिसंबर :भाषा: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज दावा किया कि भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर को बार बार अपना अभिन्न हिस्सा बताने से इस प्रमुख मुद्दे को हल करने को लेकर उसके रूख में गंभीरता की कमी जाहिर होती है।

शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में हुर्रियत कांफ्रेंस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की।

शरीफ ने मुजफ्फराबाद में पाक अधिकृत कश्मीर की परिषद के बजट सत्र को संबोधित करते कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझाये बगैर क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं की जा सकती।

उन्होंने इस मुद्दे के हल के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और कहा कि इसका समाधान क्षेत्र में शांति तथा समृद्धता की गारंटी देगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी मंचों और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ हालिया बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाया था।

शरीफ ने तेज गति से विकास हासिल करने के लिए पीओके प्रशासन को उनकी सरकार का समर्थन दोहराया। उनहेंाने विकास संबंधी परियोजनाओं को पूरा करने में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद आधुनिक रेल प्रणाली से रावलपिंडी और इस्लामाबाद से जुड़ेगा। मुजफ्फराबाद को मीरपुर से भी जोड़ा जाएगा।

शरीफ ने स्थानीय प्रशासन से पनबिजली परियोजनाओं की पहचान करने के लिए कहा ताकि सुशासन सुनिश्चित हो।

ं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर सर्वदलीय हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST