अपर पुलिस महानिदेशक :मुख्यालय: रवींद्र कुमार ने बताया कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों में टंडवा थानाध्यक्ष अजय कुमार, पांच सैप जवान और एक होमगार्ड चालक शामिल हंै।
उन्होंने बताया कि ये लोग बारूदी सुरंग की चपेट में उस समय आ गए जब वे अंचल अधिकारी के कार्यार्लय में आयोजित एक बैठक में शामिल होकर एक पुलिस जीप पर सवार होकर टंडवा थाना लौट रहे थे।
इस विस्फोट में मरने वालों में अजय कुमार के अलावा पांच सैप जवानों में मधुकांत झा, शिवाजी राय, अशोक मेहता, हरिनारायण सिंह एवं अजय सिंह तथा होमगार्ड चालक सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
अजय कुमार गया जिला, मधुकांत झा सहरसा, शिवाजी राय सारण जिला, अशोक मेहता पूर्णिया जिला, हरिनारायण सिंह एवं अजय सिंह पटना जिला तथा सुरेंद्र कुमार औरंगाबाद जिला के निवासी हैं।
रवींद्र ने बताया कि औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। इस विस्फोट के कारण जीप के परखचे उड़ गए।
पुलिस ने विस्फोट स्थल पर बिखरे पुलिसकर्मियों के क्षतिग्रस्त पांच एसएलआर राईफल, एक पिस्टल तथा बिना विस्फोट किए तीन बारूदी सुरंग भी बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक :कानून व्यवस्था: एसके भारद्वाज, पटना जोन के पुलिस महानिरीक्षक सुशील खोपडे और मगध प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक बच्चू सिंह मीणा घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हंै।