विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार दूसरी छमाही में बढ़ सकता है भारत का चालू खाते का घाटा: एचएसबीसी
'

दूसरी छमाही में बढ़ सकता है भारत का चालू खाते का घाटा: एचएसबीसी

PTI

- December,03 2013 4:13 PM IST

एचएसबीसी की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार घाटे के फिर बढ़ने की आशंका है क्योंकि मौसमी मांग के साथ घरेलू मांग में सुधार से आयात में वृद्धि का अनुमान है।

सोने के आयात में कमी तथा निर्यात में वृद्धि से देश का सीएडी 2013-14 की जुलाई-सितंबर तिमाही में तेजी से घटकर 5.2 अरब डालर रहा जो जीडीपी का 1.2 प्रतिशत है।

चालू खाते का घाटा पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 21 अरब डालर रहा था जो सकल घरेलू उत्पाद :जीडीपी: का 5 प्रतिशत के बराबर है।

एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री :भारत और आसियान: लीफ एसकेसेन ने कहा, हाल की तिमाही में घाटे में कमी तथा विदेशों से पूंजी आकर्षित करने के सफल उपायों के बावजूद भारतीय नीति निर्माताओं को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नकदी बढ़ाने के उपायों को वापस लेने से पहले मुद्रा के बाहर जाने को लेकर जो खतरा है, उससे निपटने के प्रयास करने होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्यात बढ़ने के कारण देश का चालू खाते का घाटा पिछले साल से कम रहने का अनुमान है। लेकिन नीति निर्माताओं को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नकदी बढ़ाने के उपायों को वापस लेने से पहले सतर्क रहने की जरूरत है।

सरकार तथा रिजर्व बैंक दोनों चालू खाते का घाटा मौजूदा वित्त वर्ष में 56 अरब डालर से कम रहने का अनुमान जता रहो है जो पिछले वित्त वर्ष में 88.2 अरब डालर था जो जीडीपी का 4.8 प्रतिशत था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST