India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार हम आईसीसी से उचित और वैध हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं : संजय पटेल
'

हम आईसीसी से उचित और वैध हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं : संजय पटेल

PTI

- December,03 2013 3:53 PM IST

बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने यहां कहा, आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के समक्ष जायज अधिकार का मुद्दा रखा गया है। यह कुछ नहीं है, हम सिर्फ महज उचित और वैध अधिकार की बात कर रहे हैं। यह हमारा जायज अधिकार है।

उन्होंने कहा, बीसीसीआई के इतिहास में पहली बार आईसीसी के पूर्ण सदस्य के रूप में, अध्यक्ष एन श्रीनिवासन द्वारा यह मुद्दा रखा गया है। उन्होंने इसके बारे में काफी अच्छी जानकारियांे पर काम किया है।

पटेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सालाना पुरस्कारों की घोषणा के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अध्यक्ष श्रीनिवासन पिछले साल से आईसीसी का वित्तीय ब्यौरा देख रहे थे। उन्होंने इसका खुद आकलन किया है कि आईसीसी के राजस्व में बीसीसीआई का क्या योगदान हो सकता है। इसी के आधार पर हमने कुछ फार्मूला पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, बीते समय में इसके बारे में कोई मुद्दा :न तो बीसीसीआई द्वारा और न ही किसी अन्य सदस्यीय बोर्ड द्वारा: नहीं उठाया गया था इसलिये इसके बारे में चर्चा में कुछ समय लगा और अब भी इस पर चर्चा चल रही है। लेकिन हमें उम्मीद है कि इसका नतीजा बीसीसीआई के पक्ष में होगा।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST