IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को दिया करोड़ों का तोहफा
'

सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को दिया करोड़ों का तोहफा

PTI

- December,02 2013 5:13 PM IST

आज सुबह दिल्ली से फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचीं सोनिया ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अनेक गांवों को जोड़ने के लिए 50 से अधिक सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा राही विकास खंड के सराय मुगला गांव में आयोजित एक समारोह में एक पेयजल शुद्धीकरण संयंत्र का उद्घाटन किया।

उन्होेंने अमावा में आकाशवाणी परिसर में एफएम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया जो 102.8 मेगाहट्र्ज पर उपलब्ध होगा और रायबरेली के लोगों को सूचनाएं तथा मनोरंजन उपलब्ध कराएगा।

सोनिया ने इस मौके पर हरचन्दपुर विकास खंड के कठवारा गांव में आयोजित एक समारोह में अपने क्षेत्र में खुलीं युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की 13 शाखाओं का उद्घाटन किया।

वापस दिल्ली जाने से पहले अपने अंतिम कार्यक्रम में उन्होंने रायबरेली -महाराजगंज - अकबरगंज के बीच बिछने वाली नयी रेल लाइन का भी शिलान्यास किया।

यह लाइन रायबरेली की महाराजगंज तहसील को पहली बार रेलवे के नक्शे पर लाएगी। इसके अलावा, रायबरेली को सबसे छोटे रेल मार्ग से फैजाबाद से भी जोड़ देगी।

अपने चार घंटे के दौरे के दौरान सेानिया ने न तो मीडिया से बात की और न ही किसी जनसभा को संबोधित किया। कुछ जगहों पर उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से बातचीत जरूर की और उनकी समस्याएं सुनीं।

..भाषा..पांडेय

12021655 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST