बैंकॉक, 1 दिसंबर :भाषा: थाईलैंड में प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। सरकार समर्थकों और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
प्रदर्शन ने कल हिंसक रूप ले लिया और रामखमाएंग विश्वविद्यालय के भीतर पांच लोगों की मौत हो गई। झड़पें आज सुबह तक जारी रहीं।
पुलिस अधिकारी वीरपोंग चिवपरीचा ने कहा कि विश्वविद्यालय के भीतर हुई हिंसा में 21 वर्षीय छात्र और एक सरकार समर्थक सहित पांच लोग मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि घायलों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। खबरों में कहा गया है कि हिंसा में 45 लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर एक निष्कि्रय ग्रेनेड भी बरामद किया गया है।
लाल कमीज आंदोलन के नेता जोतुपोर्न प्रोमफान ने दावा किया है कि मारे गए लोगों में पांच सरकार समर्थक प्रदर्शनकारी शामिल हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में करीब 2,000 छात्र फंसे हुए थे जिन्हें आज सुबह पुलिस ने बाहर निकाला।
जारी भाषा