IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भाजपा ने सरकार से गन्ना किसानों को राहत प्रदान करने को कहा
'

भाजपा ने सरकार से गन्ना किसानों को राहत प्रदान करने को कहा

PTI

- December,01 2013 10:33 PM IST

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों के समक्ष खड़ी यह समस्या सरकार की किसान विरोधी नीतियों और कृषक समुदाय के प्रति उसकी गैर संवेदनशीलता की वजह से उभरी ।

पूर्व कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को औने पौने दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ी है।

सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल का 2300 करोड़ रूपए बकाये का भुगतान नहीं कर समस्या बढ़ा दी है। अब भी गन्ना फसल खेतों में लगी हुई है और किसान रबी फसल बो नहीं सकते क्योंकि उत्तर प्रदेश की 60 से अधिक मिलों में पेराई अभी शुरू ही होनी है।

प्रधानमंत्री का ध्यान महाराष्ट्र और कर्नाटक के किसानों की दुर्दशा की ओर आकृष्ट करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वहां किसानों ने आत्महत्या की है क्योंकि गन्ना मिलों ने पेराई सीजन शुरू नहीं किया है।

सिंह ने कहा, वैसे तो केंद्र ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है लेकिन वह स्थिति की गंभीरता समझ नहीं पाई। अतएव मैं अपील करता हूं कि केंद्र सरकार देश में चीनी उद्योग के इस संकट को दूर करने के लिए तत्काल जरूरी पैकेज दे।

उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को लखीमपुर खिरी जिले में एक गन्ना किसान ने भारी रिण और बीमारी को लेकर आत्महत्या कर ली।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST