न्यायिक मजिस्ट्रेट :प्रथम श्रेणी: शमा जोशी ने अभियोजन पक्ष के आग्रह पर तेजपाल को पुलिस की 6 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। अभियोजन पक्ष ने तेजपाल की 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी।
अपनी हिरासत में लेने के बाद अपराध शाखा के अधिकारी तेजपाल को डोना पावला स्थित अपने मुख्यालय ले गए और पिछले माह एक होटल में अपनी सहयोगी के कथित यौन उत्पीड़न के सिलसिले में उनसे पूछताछ की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेजपाल के साथ पूछताछ का सिलसिला रात के करीब 8 बजे खत्म हुआ और उन्हें वापस लॉक अप में ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहलका संस्थापक से पूछताछ कल भी होगी।
लोक अभियोजक फ्रांसिस टवेरा ने तेजपाल की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह के अपराध में वे शामिल हैं, उसे देखते हुए उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जरूरत है।
तेजपाल के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह अपराध शाखा के साथ सहयोग कर रहे हैं।
जारी भाषा
नननन