खुदरा क्षेत्र के हालीडे सीजन की शुरआत के दिन अकेले शुक्रवार को ही लोगों ने 1.93 अरब डालर की खरीदारी की।
साफ्टवेयर निर्माता एडोब ने कल कहा कि यह बिक्री 2012 के मुकाबले 39 प्रतिशत अधिक है। इन दो दिनों में 40 करोड़ लोगों ने 2,000 अमेरिकी शापिंग वेबसाइट खंगाली और खरीदारी की।
नेशनल रिटेल फेडरेशन के मुताबिक, एक वयक्तिक रिटेलर की वार्षिक बिक्री में हालीडे शापिंग का 20 से 40 प्रतिशत तक योगदान होता है।