मुख्यमंत्री ने आज जारी बयान में कहा कि हमने संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़कों के विकास के साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रा में निशुल्क चिकित्सा, निशुल्क जांच, निशुल्क पशु चिकित्सा, पेंशन और गरीबों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
उन्हांेने कहा कि विपक्ष ने दवा को ज़हर और पेंशन को रेवडि़यां बताने के साथ बौखलाहट में अपने अनर्गल आरोपों से आमजन को भ्रमित करने का प्रयास किया है। उनकी स्थिति अब ऐसी हो गई है कि ना उनसे उगलते बन रहा है और ना ही निगलते।
गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासी भाजपा के पांच साल के शासन की तुलना हमारे पांच साल के शासन से कर लें और खुद ही फैसला करें कि किसने क्या किया। इससे अपने आप दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विकास के कामों और सुशासन को देखते हुए मतदान कर सहयोग करे ताकि फिर से सरकार में आकर विकास की वर्तमान योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को और मजबूती से लागू कर राजस्थान को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाएगी और आमजन को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने का काम करेंगी।