चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सरकारी और निजी भवनों से दीवार लेखन, पोस्टर बैनर एवं झण्डे हटाने तथा लाउड स्पीकर वाहनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति के सभा और भाषण आदि के 2 लाख 58 हजार 502 प्रकरण दर्ज हुए। दर्ज प्रकरणों पर कार्रवाई की गई तथा 322 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
इसी प्रकार शासकीय भवनों से 2 लाख 19 हजार 775 प्रचार सामग्री हटाकर 131 प्राथमिकी, निजी भवनों से 37 हजार 579 प्रचार सामग्री हटाकर 30 प्राथमिकी, वाहनों के दुपयोग संबंधी 715 प्रकरणों में 51, लाउड स्पीकर के दुरुपयोग के 69 प्रकरणों में 26 प्राथमिकी, बिना अनुमति के बैठक एवं भाषण आदि के 26 प्रकरणों में 12 तथा नकदी जब्ती के 17 प्रकरणों में 8 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसी तरह 321 अन्य मामलों में 64 प्राथमिकी पंजीबद्ध की गई हैं।