सम्राट के प्रेस सचिव सकुतारो तानिनो ने कहा, यात्रा को मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि यह चीन को जवाब देने के लिए है । इस यात्रा से चीन को जवाब देने का कोई इरादा नहीं है । यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक है ।
सम्राट अकीहितो और सम्राग्यी मिचिको आज नयी दिल्ली पहुंचे । पालम स्थित वायुसेना स्टेशन पर प्रोटोकॉल से हटकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरूशरण कौर ने उनका स्वागत किया ।
भाषा