पुलिस ने आज बताया कि कल दोपहर को यह दुर्घटना उस समय हुई जब आगरा जिले के जागनेर शहर के पास स्थित मूसलपुर गांव के ये निवासी किसी संबंधी की मृत्यु का शोक प्रकट करने फतेहपुर सीकरी के पास स्थित गांव नागला बाले जा रहे थे।
घायलों को भरतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से सात की हालत नाजुक है।
मृतकों के नाम बादोदेवी :65:, रामदुलारी :58:, फूलवती :40: और अशर्फी :35: हैं।