ये अपार्टमेंट उस एक एकड़ जमीन पर बनाये जायेंगे जो विश्व कप 1996 जीतने के बाद सरकार ने श्रीलंकाई टीम को दी थी ।
विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कल रात पत्रकारों को बताया , यह जमीन सरकार ने 1996 विश्व कप विजेता टीम को दी थी । हमने मिलकर एक नयी कंपनी बनाई और बाद में विवांता एसोसिएट्स भी जुड़ गया ।
कंपनी के अध्यक्ष रणतुंगा ने कहा ,यह जमीन हमें सरकार से मिली थी और मैने पूछा कि क्या हम यहां कोई बिल्डिंग प्रोजेक्ट बना सकते हैं । फिर मैने सोचा कि बल्ला और गेंद का रूप देने से क्रिकेट की झलक भी आ जायेगी । यह कुछ महंगा होगा लेकिन विश्व कप की याद दिलायेगा ।
भाषा