माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर सिंह ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि कच्ची शक्कर का आयात रोकने के साथ ही निर्यात खोला जाना चाहिए और उसे प्रोत्साहित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शक्कर के वर्तमान दाम दीर्घकालिक नहीं रह सकते हैं, इसलिए केन्द्र सरकार को तत्काल निर्णायक कदम उठाने चाहिए।